सामूहिक रूप से महिलाओं ने गोरा पार्वती की पूजा की। परिवार को संगठित करके रखती है गणगौर पूजा, ऐरन ग्वालियर, अग्रवाल समाज के द्वारा सामूहिक गणगौर पूजा महोत्सव का आयोजन ग्वालियर में आज किया गया,हमारी हिन्दू संस्कृति का प्रतीक यह त्योहार हमारी धार्मिक आस्था को बांधकर रखता है आज सिटी प्लाजा पर आयोजित गणगौर माता की पूजा सामुहिक रुप से करने के 110 महिलाएं एकत्रित हुई, आज आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पारंपरिक भेष-भूषा प्रतियोगिता रखी गई, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष, थे प्रतियोगिता में महिलाओं का चयन के लिए संयोजक श्रीमती नीलम शाह, पूनम अग्रवाल, प्रीती बिंदल मीरा अग्रवाल, पदमा अग्रवाल थी इस अवसर पर राजेश ऐरन ने कहा कि गणगौर उत्सव पारिवारिक एकता को संयुक्त रूप से जोड़ता है सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा यह त्योहार महिलाओं के द्वारा आज भी मनाया जा रहा है श्री गणगौर महोत्सव में आज आयोजित हुई प्रतियोगिता में श्रीमती रजनी सिंगल को फस्ट पुरस्कार, श्रीमती तृप्ति अग्रवाल को सेकिड पुरस्कार, श्रीमती अनसुईया गोयल को तृतीय पुरस्कार दिया गया,नीतू अग्रवाल,रीना अग्रवाल,सरिता गोयल, गुंजन अग्रवाल,सविता गुप्ता, ओर सीमा अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, कार्यक्रम में महिलाओं ने गणगौर माता के गीतो पर नृत्य भी किया,आज आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिमा अग्रवाल,हरषिनी जेन,मीना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अंजना अग्रवाल उमा अग्रवाल, सहित अनेकों महिलाएं शामिल थी, श्रीमान संपादक जी दैनिक
