अग्रवाल समाज का 21 एवं 22 मई को ग्वालियर में होगा परिचय सम्मेलन, ग्वालियर, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 137 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर की तोरण वाटिका में आयोजित होगा, उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा समाज में रिशतो को जोड़ने में सबसे बड़ी अहम् भूमिका समाज के वरिष्ठ जनो की होती है, हमें उनको उचित सम्मान देना होगा, परिचय सम्मेलन के लिए विधवा,विधूर एवं अनेकों तलाकशुदा युवक एवं युवतियो के बायोडाटा प्राप्त हुये है समाज में ऐसे अनेकों परिवार है जिनके बच्चों के रिश्ते टूट गये ओर तलाक हो गये है ऐसे कई हमारी भाई ओर बहने हैं जिनके पति पत्नी में आपस में सामंजस्य न होने के कारण रिश्ते टूटे हैं, तलाक शुदा परिवार दिल्ली, ग्वालियर आगरा मेरठ,हरदा भोपाल से इनका पूनरविवाह के लिए पंजीयन किया गया है, परिचय सम्मेलन के 137 वे आयोजन में अभी तक 510 विवाह के लिए पंजीयन हो चुके हैं, परिचय सम्मेलन के माध्यम से पूरे चम्बल संभाग के क्षेत्रों में जाकर अग्रबंधुयो से सम्पर्क का कार्य 4 मई को सोमवार को जोरा,कैलारस सवलगढ से प्रारंभ होगा, ग्वालियर में अग्रबंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन, मंगल इलेक्ट्रिक हजीरा, मित्तल सीमेंट मुरार आकाश कंस्ट्रक्शन माधोगंज दिलीप डेयरी छत्री मण्डी लश्कर पर करा सकते हैं, ग्वालियर शहर मे कार्यरत अग्रवैश्य समाज की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भी पंजीयन कार्य में सहयोग लिया जा रहा है
