ग्वालियर अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हर माह देश भर में आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन का अगला 135 वा विशाल आयोजन दो दिवसीय 15, एवं 16 मार्च को मुरैना में होगा, उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मुरैना में होने वाले परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के सभी एवं देश के अनेकों शहरों से अग्रबंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, परिचय सम्मेलन गांधी मैरेज हॉल एसपी बंगले के सामने मुरैना में होगा, पंजीयन निशुल्क होगा, इसमें युवक युवती स्वयं मंच पर परिचय देकर अपना जीवन साथी चुनेंगे, राजेश ऐरन ने बताया कि चम्बल संभाग के सभी शहर ओर तहसीलों में जाकर अग्रबंधुयोको से सम्मेलन संस्था के पदाधिकारी सम्पर्क करेंगे, इसके लिए पांच मार्च को ग्वालियर में 10 मार्च को मुरैना, अंबाह पोरसा में एवं 12 मार्च को जौरा सवलगढ कैलारस में अग्रबन्धुओं की मिटीग आयोजित की गई है, समाज के सभी पदाधिकारीयों को आमंत्रित करने पांच सदस्यीय टीम सभी तहसीलों में जायेगी, परिचय सम्मेलन में रिश्ते कराने के लिए महीलाओं की बड़ी भूमिका होती है इसके लिए भी परिचय सम्मेलन आयोजन कमेटी में 51 महिलायो को संयोजक बनाया गया है, जिसमें श्रीमती नीलम शाह,बबीता अग्रवाल विनीता तायल, मिनाक्षी गोयल,रचना लोहिया, ललिता बंसल, पूनम अग्रवाल,कविता मंगल ज्योति अग्रवाल, पदमा अग्रवाल पुष्पा गोयल,प्रीती बिंदल,शशी गर्ग, रश्मि अग्रवाल रेनू मंगल, सुधा अग्रवाल ग्वालियर,चंचल अग्रवाल डबरा,नूतन गोयल,अमिता बंसल पूजा अग्रवाल गोहद,ममता अग्रवाल रानी अग्रवाल कैलारस अश्विनी बंसल जौरा रेनू सिंगल शिवपुरी,रजनी बिंदल गुना, मंजु अग्रवाल कोलारस, आदि रहेंगी श्रीमान संपादक जी दैनिक
