15 वां अग्रवैश्य पारिवारिक सम्मेलन 20 जुन को होगा, संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारि सेवा की शपथ लेंगे, ग्वालियर, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हर माह क्षेत्रीय आधार पर होने वाले पारिवारिक सम्मेलन का 15 वां आयोजन 20 जुन शनिवार को दोपहर 3 बजे सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर आयोजित किया गया है, वैश्य समाज के सभी वर्गों के साथ सामाजिक समस्यायों पर चर्चा हौगी, उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वैश्य समाज के अनेकों घटकों को जिनमें अग्रवाल समाज, खंडेलवाल वैश्य समाज, माहेश्वरी वैश्य समाज,गहोई वैश्य समाज,माहौर वैश्य समाज,जेन समाज,एक साथ जोड़ने का प्रयास जारी हैं,देश के अनेकों शहरों में परिचय सम्मेलन के माध्यम से अनेकों वेशय परिवार रिश्तों में बंध चुके हैं, अग्रवाल परिचय सम्मेलन संस्था सभी जगह कार्यकर्ता को जोड़कर सेवा के क्षेत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है, 2026 से 2028 वर्ष तक के लिए 120 पदाधिकारीयो को नियुक्त किया है,यह सभी पदाधिकारि जिला स्तर, क्षेत्रीय मंडल स्तर एवं ब्लाग स्तर एवं वार्ड स्तर बनाए गये है, अभी 20 जुन को जिला एवं ब्लोग पदाधिकारियों को सामाजिक सेवा की शपथ दिलाई जायेगी,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक रहेंगे एवं श्रीमती नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, विनीता तायल पूनम अग्रवाल,कविता मंगल, अतिथि होंगी। शपथ लेने वालों में, श्रीमती शैली अग्रवाल,, श्रृद्धा गुप्ता,लेखा गर्ग रचना अग्रवाल, लक्ष्मी मित्तल,पदमा अग्रवाल, वन्दना सिंगल मानवी अग्रवाल, अल्का बंसल,वर्षा अग्रवाल, नुपुर गोयल, पदाधिकारी रहेंगी श्रीमान संपादक जी दैनिक
