ग्वालियर, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन सिटी प्लाजा ग्वालियर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में, अतिथि श्रीमती सुनीता गर्ग, डाक्टर कल्पना गोयल थी बसंत पंचमी के आयोजन में 105 महिलाएं पीले साड़ी पहनकर आई थी, श्रीमती अनिता अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत कर एवं कमलेश बाबू मंगल जी के द्वारा बसंत रितु के ऊपर सुन्दर रचना प्रस्तुत की, कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीमती नीलम शाह महिला अध्यक्ष ने किया,इस अवसर पर सभी अग्रबनधुयो को सम्बोधित करते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि परिचय सम्मेलन द्वारा पूरे वर्ष सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के साथ समाज को एक जुट प्रयास जारी हैं, परिचय सम्मेलन संस्था एक परिवार के रूप पूरे देश सभी के बीच कार्य कर रही है, वैश्य बन्धु के हर दुख सुख में हमेशा साथ निभा रही हैं,इस वर्ष भी 2026 में देश के अनेकों शहरों में परिचय सम्मेलन आयोजित किये जायेगे,2026 की शुरुआत 1 जनवरी को मां लक्ष्मी जी चुनरी शोभायात्रा के साथ हुई,ओर अब 30 जनवरी को आगरा में 133 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा,आज ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था में नये सदस्य श्रीमती रेखा अग्रवाल गीता अग्रवाल रजनी सिंगल पूनम गोयल पूर्णिमा गर्ग, सपना अग्रवाल मध्यम अग्रवाल मीना गुप्ता, संगीता अग्रवाल अंजू अग्रवाल का परिचय कराकर शामिल किया गया, आज सभी महिलाओं को चुनरी साड़ी मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद सभी बहनों को प्रदान की गयी,श्रीमान संपादक जी दैनिक
